Amethi : 10वीं के छात्र की स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या, असलहा लहराते हुए फरार हुुए बदमाश

अमेठी, 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार की सुबह स्कूल के बाहर 10वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच मचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

student of class 10th shot dead in amethi

छात्रा को पहले जमकर पीटा, फिर गोली मार दी

मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र का है। धरौली गांव निवासी सुशील सिंह (16) पुत्र सौरभ उर्फ दिव्यांश एएच इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। उसके कालेज का सेंटर हनफी इंटर कालेज रसूलाबाद में था। मंगलवार सुबह सौरभ परीक्षा देने अपने साथी विशाल के साथ बाइक से रसूलाबाद पहुंचा था। वह परीक्षा केंद्र के बाहर बाइक खड़ी कर केंद्र की ओर जा ही रहा था, तभी अचानक पहुंचे पांच हमलावरों ने उसे रोक लिया। हमलावर युवकों ने पहले उसे जमकर पीटा फिर गोली मार दी।

असलहा लहराते हुए फरार हो गए हत्यारे

छात्र की हत्या करने के बाद हत्यारे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सौरभ की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+