प्रियंका गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब, कहा- नसीहत न दें तो बेहतर
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं। उन्होंने पुलिस कस्टडी में हुई युवक की हत्या के मामले में प्रियंका गांधी के बयान पर कहा कि जिनके अपने परिजनों पर गबन का आरोप है और किसान की जमीन हड़पने का आरोप है। जो आज तक सम्राट साइकिल की जमीन पर धावा डालकर बैठ चुके हैं, किसानों के अधिकारों का हनन कर बैठ चुके हैं वो अगर प्रशासन को नसीहत न दें तो बेहतर होगा।

प्रियंका गांधी पर हमला
मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि जिन्होंने अपनी सत्ता चलाई गुंडा राज में आज वो योगी जी पर कटाक्ष कर रहे हैं। वो अपने गिरेहबान में झांक कर देखें। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं और विश्वास प्राप्त कर चुकी हूं कि सरकार परिवारों को न्याय पूर्णतः पहुंचाएगी, लेकिन जो अमेठी और अमेठी के प्रशासन और उत्तर प्रदेश की सरकार को नसीहत देना चाहते हैं उनसे मेरा विशेष निवेदन है कि आप अपनी राजनीति छोड़कर अगर गरीब और किसान कल्याण में वाकई में विश्वास रखते हैं तो सम्राट साइकिल की जमीन अमेठी के किसान को लौटाएं। ये पांच सालों से मेरा आग्रह रहा है, लेकिन जिसने ये बयान अभी दिया है उसके कान पर जूं नहीं रेंगी है।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?
प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, ''यूपी पुलिस अपराधियों पर मेहरबान है लेकिन हर दिन नागरिकों को परेशान करने में माहिर है। प्रतापगढ़ के सत्य प्रकाश शुक्ला का परिवार बता रहा है कि उनको बच्चों के सामने टॉर्चर किया गया। हापुड़ में इस तरह की घटना हुई थी। भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।''












Click it and Unblock the Notifications