अमेठी में लोगों से मिलकर बोलीं प्रियंका, 'यूपी में जहां-जहां गईं वहां लोग दुखी और प्रताड़ित'
Amethi news, अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अलग-अलग गांव में जाकर लोगों से राहुल के लिए वोट मांगा। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वह जहां-जहां दौरे पर जा रही हैं, वहां लोग रुष्ट हैं, प्रताड़ित हैं और दुखी हैं। सामने एक दुकान की ओर इशारा करते हुए कहा इनसे पूछिए जीएसटी की वजह से इनकी दुकान बंद हो गई है। प्रियंका ने कहा कि लोग बहुत दुखी हैं, उसका नतीजा चुनाव में दिखेगा।

ये भी पढ़ें: अमेठी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज
दुकानदारों से पूछा हालचाल, मांगा वोट
प्रियंका गांधी सलोन विधानसभा के डीह कस्बा स्थित मोहनलाल गुप्ता की दुकान पर पहुंचीं। यहां दुकान पर बैठे उनके पुत्र पप्पू से बिजनेस के बारे में सवाल किया तो उन्हें जवाब मिला कि जब से जीएसटी लगा है, बिजनेस चौपट हो गया है। इसके बाद प्रियंका कुछ दूर पर मोहम्मद अहमद की कपड़े की दुकान पर पहुंचीं और उनका हालचाल लिया। प्रियंका ने मोहम्मद अहमद से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

महिलाओं ने कहा- कांग्रेस का प्रचार करने कोई नहीं आया
प्रियंका गांधी जब सीतापुर गांव पहुंचीं तो यहां मौजूद महिलाओं ने जब उन्हें बताया कि यहां कांग्रेस का प्रचार करने कोई नहीं आया। इस पर प्रियंका गांधी पास खड़े पार्टी नेता यादवेंद्र तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रपाल प्रभाकर से नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि प्रचार को तेज कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications