अमेठी में रिटायर्ड कैप्टन की पीट-पीटकर हत्या, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के गोड़ीयन का पुरवा गांव में शनिवार देर रात सेना के रिटायर्ड कैप्टन की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने अब सियासी रूप अपना लिया है। घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अब प्रशासन के हाथ से निकल गई है।

priyanka gandhi attack on yogi government over law and order issue

'ये मेरे घर अमेठी की घटना है'

प्रियंका ने आगे लिखा है कि अपराध होते जा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार की मंशा केवल लीपा-पोती करने की है। उन्होंने ये भी लिखा कि ये मेरे घर अमेठी की घटना है। क्या भाजपा सरकार से वाकई में इस समस्या का कोई हल निकलेगा या इसी तरह लीपापोती कर सोती रहेगी?

चोरों ने लाठी से पीट-पीटकर की हत्या

एसपी अमेठी राजेश कुमार ने बताया था कि कमरौली के गोड़ीयन का पुरवा गांव हाईवे के बगल में है। वहां दंपति अमान उल्ला और उनकी पत्नी अपने नवनिर्मित नीचे दुकान ऊपर मकान के बरामदे में सो रहे थे। हाईवे पर जो काम चल रहा है उसमें जो साइड में ग्रिल लगती है वो किसी ठेकेदार का था। मृतक के घर के सामने वो खाली जगह पर रखा हुआ था। उसी को चोरी करने के उद्देशय से कुछ लोग आए थे, इन्होंने आहट सुनकर आवाज दिया इस पर इनके साथ मारपीट किया। पैर-हाथ बांध दिया और सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे इनकी मृत्यु हो गई। मौके पर रखी ग्रिल को वो सब ले गए। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक अमान उल्ला सेना के रिटायर्ड कैप्टन रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+