शादी से इनकार किया तो मुंबई से फोन कर धमकी देने लगा दबंग, तंग आकर युवती ने खुद को लगा ली आग
अमेठी। खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से है। यहां मुंबई से फोन कर एक दबंग युवक अपने गांव की लड़की पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवक की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लड़की को गंभीर रूप से जली अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान आज (28 नवंबर) लड़की की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का कहना है कि चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के गांव जियापुर में 20 नवंबर को शहनूर बानो ने अपने घर में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया था। आज सुबह इलाज के दौरान शहनूर की मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों में आक्रोश है। इस मामले में मृतका के भाई मुजीब अहमद ने जियापुर के ही रहने वाले चार युवकों के खिलाफ शिकायत की है।
मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि जियापुर का रहने वाला जसीम उसकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। जब बहन से शादी करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी द्वारा उसे धमकी दी जाने लगी। जसीम के साथ उसके तीन दोस्त भी उसकी बहन को परेशान करते थे। इसी कारण से शहनूर ने कमरे में खुद को बंद किया और पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी दया राम सरोज ने बताया कि दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications