स्मृति के सामने चुनावी रण में मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव! अमेठी में जनसभा को किया संबोधित,कही ये बड़ी बात

अमेठी, 05 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव भी इस चुनावी रण में कूद गई हैं। अपर्णा यादव ने रविवार को पहली बार अमेठी की तिलोई विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) कहेंगे तो वह तिलोई से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। अपर्णा यादव के इस बयान से अमेठी का चुनाव और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। बता दें, स्मृति ईरानी ने 2019 में राहुल गांधी को हराकर अमेठी की सांसद बनी। इसके साथ ही उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह मिल गई। वह एक दिन पहले ही अमेठी का एक दिवसीय दौरा करके वापस लौटी हैं।

mulayam singh yadav daughter in law aparna yadav addressed rally in amethi

अपर्णा यादव बोलीं- जायस से बजेगा सपा का डंका

अपर्णा यादव रविवार को पहली बार अमेठी पहुंची थीं। यहां तिलोई विधानसभा में उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'चुनाव लड़ना या न लड़ना राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे, लेकिन मैं वादा करती हूं जायस से समाजवादी पार्टी का डंका बजेगा। मां भवानी का आशीर्वाद लेकर हम आए हैं यह विफल नहीं होगा।'

तिलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का संकेत

अपर्णा यादव ने अपने संबोधन में इस बात का संकेत दिया कि वह अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा, 'अहोरवा भवानी धाम से दर्शन करके आ रही हूं। माताजी का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है।'

कृषि कानूनों की वापसी सपा की देन है: अपर्णा यादव

अपर्णा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून इतनी जल्दी न तो बनते ही हैं और न ही वापस लिए जाते हैं। जो कृषि कानून वापस लिए गए वह समाजवादियों की देन है। आज किसान खुश है।
डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर भी अपर्णा ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि इसी स्पीड में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते रहेंगे तो मुझे अगली बार साइकिल यात्रा लेकर आनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+