अमेठी: बारिश से गिरा मकान, दो मासूम बच्चों सहित मां की दबकर मौत

अमेठी। जिले के तिलोई तहसील अंतर्गत मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे औसानगांव में एक कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर डीएम प्रशांत शर्मा और प्रशासनिक अमला सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिलोई पहुंचा।

mother with two children died as wall collapses in rain

2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सुबह से मौसम खराब था। इस बीच मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे औसानगांव में सुबह-सुबह हादसा हो गया। इस हादसे में एक कच्चा मकान ढह गया और मलबे में एक ही परिवार के 4 लोग दब गए, जिसमें दो मासूम और मां की मौके पर मौत हो गई और चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है।

प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से रामसुख यादव का मकान गिर गया है, जिसमें उनकी बहू और दो छोटे बच्चों की मौत हुई है। सीओ तिलोई राजकुमार सिंह ने बताया कि थाना मोहनगंज के पूरे औसान गांव का मजरा है। यहां सुबह बारिश होने से एक पुराना मकान गिरने से दो बच्चे जिसमें से एक की उम्र 4 वर्ष और एक की उम्र 1 वर्ष है और उनकी मां जिनकी उम्र 32 वर्ष है वह दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल पहुंचकर रेस्क्यू के लिए पहुंची। रेस्क्यू के बाद घायलों को अस्पताल में दाखिला कराया, जहां तीनों लोगों की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय महिला घायल हुई है, लेकिन उसे बचा लिया गया है। मृतकों के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जो भी उचित वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+