भाई बोला- मेरी बहन से किया रेप, पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर दोनों की थाने में कराई शादी

Amethi news, अमेठी। यूपी के अमेठी में एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस की सूझबूझ से एक घर बस गया और बेगुनाह युवक जेल की हवा खाने से बच गया। अमेठी की जायस कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की लोग अब चर्चा कर रहे हैं। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर वो मामला क्या है।

love couple get married in the police station

दरअसल जायस कोतवाली अन्तर्गत लोधन का पुरवा निवासी रोहित और युवती दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने साथ रहने का वादा किया लेकिन, इसमें बाधक बन रहा था लड़की का भाई। युवती के भाई को जब बहन और रोहित के रिश्ते के बारे में पता चला तो वो रोहित को फंसाने की फिराक में लग गया। उसने कोतवाली में रोहित के विरुद्ध बहन के साथ रेप के प्रयास की तहरीर दी। बस यहीं पर पुलिस ने अपने कर्तव्य को निभाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने युवती को बुलाया तो उसने बताया कि ये आरोप गलत है।

love couple get married in the police station

रोहित और हम एक दूसरे को पसंद करते हैं और साथ रहना चाहते हैं। यही बात रोहित ने भी दोहराई। दोनों एक ही जाती के थे और बालिग भी इसलिए पुलिस को अधिक परेशानी नहीं हुई। पुलिस ने लड़की की मां से मसले पर बात की तो वो शादी पर राजी हो गईं। शुक्रवार रात कोतवाली मे लड़का-लड़की पक्ष को बुलाकर हिन्दू रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+