कमल का बटन दबाओ, 13 रुपए किलो की शक्कर पाओ: स्मृति ईरानी

Amethi news, अमेठी। अमेठी के जायस नगरपंचायत में एक सभा में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने लोगों से सवाल किया कि चीनी कितने की मिल रही है? 40 की मिल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी का संदेश है 6 तारीख को कमल का बटन दबाओ 13 रुपए किलो की शक्कर पाओ। उन्होंने कहा कि मोदी ने जो कहा वो किया।

ऐसे व्यक्ति को वोट देकर नहीं कोई फायदा

ऐसे व्यक्ति को वोट देकर नहीं कोई फायदा

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, ये सत्य है वो जीतकर दूसरी सीट पर चले गए, मैं हारकर भी आपके मध्य में रहकर सेवा करती रही। आज जिस व्यक्ति ने आपको सम्मान के लायक न समझा के आपसे आकर वो मिले। आज यहां उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री विधायक और हम लोकतंत्र के इस उत्सव में घर-घर जाकर जनता से उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं, जो आपको इतना सम्मान न दे कि आपसे आकर वोट मांगे स्वयं, जो आपको इतना सम्मान न दे कि 15 साल लापता रहे और आपको आपके हाल पर छोड़ दे। जो आपका इतना अपमान करे कि संसद में एक बार न बोले, जो न यहां दिखे, ऐसे व्यक्ति को वोट देकर कोई फाएदा नहीं।

ये भी पढ़ें: अमेठी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

अमेठी की जनता का अपमान कर रहीं हैं स्मृति ईरानी: कांग्रेस

अमेठी की जनता का अपमान कर रहीं हैं स्मृति ईरानी: कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अमेठी में जगह-जगह घूमकर अमेठी की जनता का अपमान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा, अमेठी और गांधी परिवार के रिश्ते को स्मृति जी तुम क्या बताओगी जो तुम्हारे पैदा होने के पहले से हैं।

स्मृति ने अमेठी को पांच वर्षों तक लूटा

स्मृति ने अमेठी को पांच वर्षों तक लूटा

उन्होंने कहा कि अमेठी का गांधी-नेहरू परिवार से रिश्ता जिन्होंने देश की आजादी से लेकर सशक्त, मजबूत भारत के नवनिर्माण में योगदान मोदी के पैदा होने के पहले से है जिसका इतिहास गवाह है। स्मृति ईरानी जी ने लगातार अमेठी को पांच वर्षों तक लूटा और अब जब जनता के बीच जाना पड़ा तो विकास, गांधी नेहरू परिवार व देश तथा अमेठी के रिश्ते की बात करके अमेठी की जनता का अपमान कर रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+