अमेठी में एक दिन में मिले 33 कोरोना पॉजिटिव, 71 पहुंची मरीजों की संख्या

अमेठी। 50 दिनों तक ग्रीन जोन और कोरोना फ्री डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में रहने वाले अमेठी जिले में मंगलवार को एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी मरीजों को आईसोलेशन के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को जिला अस्पताल में बनाए गए एल-1 कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार किया जाएगा। ढाई दर्जन पॉजिटिव मरीजों में दर्जन भर के ऊपर मुम्बई से आए प्रवासी मजदूरों के साथ अन्य प्रान्तों से आए मजदूर शामिल हैं।

coronavirus positive cases increased in amethi uttar pradesh

जिले में 71 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या

अमेठी के डीएम ने मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि एसजीपीजीआई से मंगलवार को मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें कुल 33 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इन रिपोर्ट के आंकड़ों के बाद जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 71 हो गई है, जबकि इसके पहले कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 80 हो गई थी, लेकिन इनमें 9 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे अब पूरी तरीके से ठीक होकर घर जा चुके हैं।

इन ब्लॉकों के रहने वाले हैं आज मिले सभी संक्रमित मरीज

मरीजों में जिले के गौरीगंज में छह, सिंहपुर ब्लाक में छह, जगदीशपुर ब्लाक में चार, भेटुआ ब्लाक में चार, बाजार शुकुल ब्लाक में चार, जामो ब्लाक में तीन, शाहगढ़ और मुसाफिरखाना ब्लाक में दो-दो व तिलोई और संग्रामपुर ब्लाक में एक-एक केस पाए गए हैं। बताते चलें कि 5 मई के बाद अमेठी में लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ने लगा और 25 मई तक मरीजों की संख्या 47 पहुंच गई थी। आज आई जांच रिपोर्ट में 33 मरीजों के एक साथ कोरोना पाज़िटिव मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 80 थी, लेकिन इनमें 9 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जिसके बाद अमेठी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 71 है।

इलाकों को सील करने के साथ किया जा रहा सैनिटाइज

डीएम ने बताया कि फिलहाल अमेठी के जिन इलाकों में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं उन इलाकों को पूरी तरीके से सील करने के साथ उन इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। साथ ही डोर टू डोर स्वास्थ्य कर्मी और नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर सर्वे भी कराया जा रहा है। साथ ही आवश्यक कार्यों को छोड़कर पूरे इलाके में सभी के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन पूरे जनपद के साथ कोरोना वायरस संक्रमित इलाकों में विशेष सुरक्षा बरत रहा है, जिससे भविष्य में संक्रमण का खतरा ना बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+