कांग्रेस का पलटवार, कहा- राहुल गांधी के अमेठी में बीते 744 घंटे और स्मृति के 44
Amethi news, अमेठी। स्मृति ईरानी के राहुल गांधी को 'लापता सांसद' वाले बयान पर कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने पलटवार किया है। दीपक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को लापता सांसद कहने वाली स्मृति ईरानी ये भूल गई हैं कि पिछले पांच सालों में हमारे नेता के अमेठी में 744 घंटे बीते, जबकि उनके खुद के 44 घंटे ही यहां बीते हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि स्मृति ईरानी की गणित फेल हो चुकी है।

पांच साल में 35 दिन अमेठी में रहे राहुल
दीपक सिंह ने कहा, स्मृति ईरानी कुल 15 बार लखनऊ से उतरकर अमेठी आई हैं, जिसमें कई घंटे रास्ते में कटे। कुल 15 बार में वो 44 घंटे अमेठी में रही हैं। राहुल गांधी 35 बार अमेठी आए हैं और 744 घंटे अमेठी में मौजूद रहे हैं। इस हिसाब से 2014 से अब तक राहुल 17 बार अपने संसदीय क्षेत्र में आए और करीब 35 दिन यहां रुके। वहीं, खुद को अमेठी की दीदी बताने वाली स्मृति 21 बार अमेठी पुहंचने का दम भर रहीं, जबकि इन 21 दिनों में वो महज 26 दिन ही अमेठी में रुकी हैं। राहुल गांधी अपने हर एक दौरे पर 2 से 3 दिन अमेठी में रुकते रहे हैं।

अमेठी ने ठाना है, स्मृति की जमानत जब्त कराना है
दीपक सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी जब-जब आई हैं अमेठी की कोई न कोई विकास की योजना छीनकर ले गई हैं। राहुल गांधी जितनी बार आए हैं, हर बार उन्होंने विकास की सौगात दी है। उन्होंने पांच वर्षों में अपने सांसद निधि से अमेठी को 26.85 करोड़ रुपए दिए। इसके अलावा पांच सांसदों से अमेठी के विकास के लिए निधि दिलाकर यहां के विकास को जारी रखा, जिसमें कैप्टन सतीश शर्मा की निधि से 2.75 करोड़, प्रमोद तिवारी की निधि से 0.66, पीएल पुनिया की निधि से 2.41 करोड़, रेखा गणेशन की निधि से 2.25 करोड़, कपिल सिब्बल की निधि से 2.07 करोड़ दिलाए।

राहुल गांधी ने अमेठी के विकास को जारी रखा
दीपक सिंह ने कहा कि स्वयं उनकी निधि से अमेठी के विकास के लिए 7.53 करोड़ रुपए अब तक दिए गए हैं। ऐसे में जहां पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी मोदी की सरकार में विकास अवरुद्ध था, राहुल गांधी जी ने दूसरे सांसदो की निधि से अमेठी के विकास को जारी रखा। पिछली बार अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी की जमानत बक्श दी थी, इस बार अमेठी ने ठाना है इनकी जमानत को जब्त कराना है।












Click it and Unblock the Notifications