राहुल गांधी के प्रतिनिधि पर लगा हार का आरोप, 'भाजपा के एजेंट के रूप में किया काम'

Amethi News, अमेठी। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत ने विपक्ष की सभी रणनीतियों को धराशाई कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। पीएम मोदी की लहर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की परंपरागत सीट अमेठी भी धराशाई हो गई है। राहुल गांधी के हारने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने इस्तीफा भेज दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला ने राहुल गांधी के प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाये है।

Chandrakant Dubey blamed for rahul gandhi defeat

कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला ने मीडिया से वार्ता करते हुए चंद्रकांत दूबे पर बाहरी लोगों का अमेठी में परिचय कराने और अच्छे कांग्रेसियों को बेइज्जत कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चंद्रकांत दूबे ने बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने की शुरुआत 2014 से कर दी थी। जिला पंचायत के चुनाव में उन्होंने कैंडिडेट को विड्रा कराया। निकाय चुनाव मे ऐसे-ऐसे कैंडिडेट को लाया गया, जिनका कोई जनाधार नहीं था। विधानसभा में बुरी तरीके से कांग्रेस हारी। चंद्रकांत दूबे ने कांग्रेस और राहुल गांधी को नीचा दिखाने के लिए इस तरह का प्रबंध किया।

जांच के लिए पत्र लिखने का किया दावा
धर्मेंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कई बार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की शिकायत को संज्ञान में लिया। हालांकि, बाद में देशभर में चुनाव प्रचार के कारण वो ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। इसी समय की कमी का फायदा चंद्रकांत दूबे ने उठाया। उन्होंने कहा कि दूबे के विश्वासघात के लिए राहुल गांधी से जांच की मांग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+