हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी को उठा ले गया युवक, फिर 5 दिनों तक किया दुष्कर्म

हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी को उठा ले गया युवक, फिर 5 दिनों तक किया दुष्कर्म

अमेठी, 16 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से है। यहां एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक उसे जबरन अगवा कर ले गया और एक घर में बंधक बनाकर उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। पांच दिन बाद किसी तरह किशोरी आरोपी के चंगुल से भाग निकली। अब पुलिस पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, पूरे मामले की छानबीन में जुटी गई है।

Amethi News: teenager girl kidnapped and physical attack for five days

क्या है पूरा मामला

ये मामला अमेठी जिले के एक इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो 9 जुलाई की रात घर के पास हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी बीच इलाके के ही रहने वाले रवि उर्फ रफी मोहम्मद ने उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि रफी मोहम्मद ने उसे अगवा कर एक मकान में पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। हालांकि, किशोरी के गायब होने के बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

पांच दिनों तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पांच दिन बाद बुधवार रात किशोरी घर वापस आई तो उसने पूरी दास्तान घरवालों को सुनाई। किशोरी ने बताया कि रफी ने पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन उसे लेकर थाने गए और नामजद तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को महिला सिपाही के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

क्या कहा पुलिस ने

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+