UP Assembly BY-Election Results 2019: अंबेडकरनगर के जलालपुर सीट पर सपा ने बसपा को 790 वोटों से हराया

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के 11 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभाष राय ने बसपा उम्मीदवार डॉ. छाया वर्मा को 790 वोटों से हराया है।

up assembly by election reults 2019 subhash rai wins jalalpur seat

बसपा उम्मीदवार डॉ. छाया वर्मा को 71821 वोट मिले हैं, भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजेश सिंह को 63405 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा प्रत्याशी सुभाष राय को 72611 मत प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुनील मिश्रा को केवल 2521 वोट मिले हैं। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार रविकांत 9040 वोट मिले हैं।

1055 लोगों ने नोटा दबाया है। वहीं आधी आबादी पार्टी के उम्मीदवार अरुणा सिंह को 789 वोट मिले हैं, बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार जगराम को 780 वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवार मुराद अली को 2952 वोट मिले हैं। पीस पार्टी के उम्मीदवार राशिद उमर को 1358 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक रितेश पांडेय के सांसद चुने जाने से खाली 280-जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 59 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में 13 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत अजमायी। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट झड़प हुई, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सपंन्न हो गया। ईवीएम देर रात तक जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+