प्यार में रोड़ा बनी तो सौतेली मां ने बेटी को खिला दीं सल्फास की गोलियां, गांववालों ने नहीं उठने दी लाश
uttar pradesh news in hindi ,अम्बेडकरनगर। यूपी के अम्बेडकरनगर में एक पिता ने बेटी की माँ के मरने के बाद दूसरी शादी कर ली। उसे उम्मीद थी कि उसकी बेटी को दूसरी मां मिलेगी तो बेटी की परवरिश हो जाएगी, मगर नई दुल्हन उसकी बेटी के लिए आफत बनकर घर आई। 20 साल की रजिया को अक्सर प्रताड़ित करती वह मां आखिरकार उसकी जान की ही दुश्मन बन गई। वह भी तब जब रजिया उसे अपने प्रेम में रुकावट लगने लगी।

रजिया ने बाहर रह रहे पिता से सौतेली मां के अफेयर की शिकायत की तो वह सौतेली मां और आग बबूला हो गई। उसने पहले तो रज़िया को कमरे में बंदकर तीन दिन तक भूखा रखा और फिर उसे सल्फास की गोलियां खिला दीं। हालात बिगड़ने पर गाँववालों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस को लिखित तहरीर देने पर जब हत्यारी मां के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा गया तो गाँव वालों ने शव को सड़क पर रख कर हंगामा शुरू कर दिया। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना अम्बेडकरनगर जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर से सामने आई है। गांववालों के अनुसार, मृतका का पिता कमाने के लिए मुंबई में रहता है। इस बीच रज़िया की सौतेली माँ के किसी से नाज़ायज़ सम्बन्ध बन गए। जब रज़िया इसका विरोध करती तो सौतेली माँ उसकी मार पिटाई कर देती।

चार दिन पहले जब रज़िया ने इसकी शिकायत पिता से करने की बात कही तो सौतेली माँ ने कमरे में बंद कर उसका खाना-पीना बंद कर दिया। इसके बाद जब रविवार की रात रज़िया ने किसी तरह घर के मोबाईल से इसकी शिकायत अपने पिता से तो उसकी जान पर बन आयी, रात में ही रज़िया की पिटाई कर उसे जहर खिला दिया। पड़ोसियों ने उसकी खराब हालत देख उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
रज़िया की मौत के बाद गाँववालों ने सामूहिक रूप से इसकी लिखित सूचना टांडा कोतवाली में दी, पर जब शाम तक आरोपी सौतेली माँ के खिलाफ मुक़दमा नहीं लिखा गया तो, रात में पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग सौतेली माँ पर हत्या का मुक़दमा कराने की मांग करने लगे।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications