VIDEO: मोबाइल चोरी के आरोप में म​हिला ने युवक को खम्भे से बांधकर बेल्ट से की पिटाई

Recommended Video

    VIDEO: मोबाइल चोरी के आरोपी में महिला ने युवक को खम्भे से बांधकर बेल्ट से की पिटाई

    अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर में चोर को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। मोबाइल चोरी के इल्जाम में एक युवक को खम्भे से बांधकर जमकर पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    mobile thief tied up to pole and beaten by belt

    खम्भे से बांधकर बेल्ट से की पिटाई

    घटना जिले के अलीगंज थानाक्षेत्र के कस्बा पुलिस चौकी के पास की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले परवेज को एक मोबाइल चोरी के आरोप में मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और उसको पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे खम्भे से बांधकर मारना शुरू कर दिया। जिस महिला ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था, उसने युवक को बेल्ट से जमकर पीटा।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    मौके पर मौजूद किसी शख्स ने युवक की पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को पिटाई करने वालों को न तो कानून का खौफ है और न खाकी का डर। चोर को पुलिस को सौंपने के बजाए खुद ही जज बन कर सजा दे दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+