सड़क हादसे में रिटायर्ड कर्नल सहित चार की मौत, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कार

अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड कर्नल, उनकी पत्नी सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।

four dead including retired army officer in road accident

इलाज कराने मेडिकल कॉलेज जा रहे थे

जिले के जलालपुर थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ेपुर निवासी लक्ष्मीकांत उपाध्याय अपनी पत्नी कांति व एक रिश्तेदार और ड्राइवर के साथ मारुति वैन कार से महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज इलाज कराने जा रहे थे।

four dead including retired army officer in road accident

बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

सम्मनपुर थाना छेत्र के पलई रामनगर में गाड़ी एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर मे सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लक्ष्मी कांत उनकी पत्नी, रिश्तेदार अरविंद और गाड़ी चालक राम राज की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+