अंबेडकरनगर: जमीनी विवाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्‍या, मचा हड़कंप

Double Murder In Ambedkar Nagar: अंबेडकरनगर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रधानी के चुनाव का ऐलान होते ही वारदातें शुरू हो गई हैं। अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) में सोमवार की शाम प्रधान प्रतिनिधि और उनके भाई की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Recommended Video

    अंबेडकरनगर: जमीनी विवाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्‍या, मचा हड़कंप
    Double Murder of two brother In Ambedkar Nagar

    जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर

    मामला अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मल्लूपुर मजगवा गांव में प्रधानी चुनाव और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दूसरा पक्ष परिवार रजिस्टर में अपना नाम बढ़वाना चाहता था, जिसका मजगवां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्र विरोध कर रहे थे और इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष आलापुर तहसील भी गए थे। तहसील से अनिल मिश्र और सुरेंद्र मिश्र वापस लौट रहे थे कि गांव से पहले ब्रह्म बाबा स्थान के पास दर्जनभर से ज्यादा लोग घात लगाए बैठे थे।

    दोनों भाइयों की मौत

    जैसे ही प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्र अपने भाई के साथ पहुंचे कि चारों तरफ से घेरकर दबंगों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी और मौके से सभी फरार हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को आजमगढ़ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। वहीं, इस पूरे मामले में तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस की भी बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। सूचना पर पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और दबिश दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+