Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फूलन की सियासी विरासत बचाने चुनावी मैदान में उतरा कांग्रेस प्रत्याशी पति, कहा- मैं हूं असली राम भक्त

Ambedkar Nagar News, अंबेडकर नगर। बुंदेलखंड के बीहड़ों से निकलकर सियासत में आई फूलन सिंह की हत्या के बाद अब उनके पति उम्मेद सिंह निषाद चुनावी मैदान में अपनी सियासी साख बचाने की लड़ाई में जुट गए है। उम्मेद सिंह निषाद को कांग्रेस ने अंबेडकर नगर से उम्मीदवार बनाया है। निषाद ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने खुद को भाजपा से बड़ा राम भक्त बताया है। कहा, 'मैं उसका वंशज हूं जिन्होंने श्रीराम को नदी पार कराई थी'।

Congress candidate Umaid Singh Nishad say i am real rambhakta

कौन हैं उम्मेद निषाद
गठबंधन के भंवर में फंसी अंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर अपना परचम लहराने के लिए कांग्रेस ने बुंदेलखंड के बीहड़ों की रानी कुख्यात डकैत फूलन देवी के पति उम्मेद निषाद पर दांव लगाया है। फूलन देवी जब बीहड़ छोड़ राजनीति में आई तो लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा में पहुंच गयी। फूलन देवी की मौत के बाद उनके पति उम्मेद निषाद को पत्नी की सियासी विरासत को बचाने के लिए मैदान में उतर गए हैं। उम्मेद निषाद को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बना कर जिले की राजनीति में नया समीकरण बना दिया है।

बदल रहा है जिले का सियासी समीकरण
अंबेडकर नगर की राजनीति में गत तीन दशक के अंदर बसपा और सपा का दबदबा रहा है। मायावती ने यहां से चार बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। सबसे पहले वह 1989 में चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने 1998 और 1999 में जीत हासिल की। लेकिन 2002 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी। अंबेडकर नगर से दो बार बीएसपी से सांसद रहे राकेश पांडेय को 2014 में बीजेपी के हरिओम पांडेय ने एक लाख चालीस हजार वोटों से हराया था। लेकिन इस बार कांग्रेस ने फूलन देवी के पति को मैदान में उतार कर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

ये भी पढ़ें:- अंबेडकर नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+