हरियाणा में किसानों से टकराई भाजपा सांसद की कार, 1 घायल, हॉस्पिटल ले जाया गया

अंबाला:

हरियाणा
में
अंबाला
के
पास
विरोध-प्रदर्शन
कर
रहे
किसानों
के
साथ
लखीमपुर-खीरी
जैसा
हादसा
होने
की
खबर
है।
किसान
संगठनों
का
आरोप
है
कि,
यहां
भाजपा
सांसद
के
काफिले
की
कार
किसान-प्रदर्शनकारियों
के
समूह
में
घुसी।
उस
कार
की
टक्कर
लगने
से
एक
किसान
घायल
हो
गया
है।
वहां
से
किसान
को
अंबाला
के
पास
नारायणगढ़
के
सरकारी
अस्पताल
में
भर्ती
कराया
गया
है।
किसान
संगठन
से
जुड़े
एक
पदाधिकारी
के
मुताबिक,
घटना
अस्पताल
से
कुछ
ही
दूरी
पर
हुई।
पुलिस
जांच-पड़ताल
में
जुटी
है।

Recommended Video

      Lakhimpur Kheri के बाद Haryana में BJP MP की कार ने मारी टक्कर | वनइंडिया हिंदी
      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      किसानों से टकराई भाजपा सांसद की कार

      किसानों से टकराई भाजपा सांसद की कार

      दरअसल, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के सांसद नायब सैनी व सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता कोविड से जूझ रहे मेडिकल-टीम व अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम में अंबाला आए थे। बताया जा रहा है कि, उस दौरान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह में भाजपा सांसद नायब सैनी की कार आ घुसी। उस कार ने एक किसान को चपेट में ले लिया। किसानों का कहना है कि, कार चलाने वालों द्वारा ऐसा जानबूझकर किया गया। उधर, कुछ लोगों ने कहा कि, किसान सांसद सैनी के दौरे के विरोध में वहां जमा हुए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।

      प्रदर्शनकारियों ने बताया साजिश

      प्रदर्शनकारियों ने बताया साजिश

      घटनास्थल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें किसान प्रदर्शनकारी विरोध जताते हुए दिख रहे हैं। मौके पर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। उधर, तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन प्रदर्शनकारियों को काबू करने में जुटा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है।

      यूपी में जानलेवा घटना हुई थी

      यूपी में जानलेवा घटना हुई थी

      कुछ ही दिनों पहले यूपी के लखीमपुर खीरी में भी सत्‍तारूढ़ भाजपा के मंत्री की कार से कई लोगों के कुचले जाने की घटना सामने आई थी। उस दौरान लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की मौत हो गई थी। किसानों के मुताबिक, कारों का एक काफिला जिसमें केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के स्वामित्व वाली भी कार शामिल थी, वो किसानों के एक समूह में घुस गई थी। कथित तौर पर कार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष द्वारा ही चलाया जा रहा था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+