कैंसर से जूझते पति को हॉस्पिटल में खाना देने जा रही महिला बाइक ने रौंदी, ससुर ने नंबर नोट कर दर्ज कराया केस
अम्बाला। हरियाणा में अंबाला के बलदेव नगर पुलिस थाना इलाके में एक महिला को बाइक ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह महिला अस्पताल में दाखिल अपने कैंसर ग्रस्त पति के लिए खाना ले जा रही थी। जग्गी सिटी सेंटर के पास बाइक ने महिलर को टक्कर मार दी। उसके बाद महिला को सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के ससुर 77 वर्षीय पन्ना लाल के बयान लिखते हुए टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पन्नालाल ने बताया कि, वे किंग विहार कॉलोनी धूलकोट में रहते हैं और फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उनका एक बेटा ग्रेटर नोएडा में और दूसरा बेटा प्रदीप उनके साथ रहता है, जिसे मुंह का कैंसर है। प्रदीप 4 जुलाई से रोटरी अस्पताल में भर्ती है। बीती 6 जुलाई को ही प्रदीप का ऑपरेशन हुआ था। अस्पताल में उसके लिए खाना घर से पहुंचाते थे। पन्नालाल के मुताबिक, बीते शनिवार को मैं और बहू रूपा प्रदीप का खाना लेकर जा रहे थे। इसके लिए शाम के करीब 5:30 बजे धूलकोट से टैंपो में बैठे और जब जग्गी सिटी सेंटर के पास उतरने लगे तो पीछे से तेज गति से आए प्लेटिना वाले ने बहू को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बहू डिवाइडर से टकरा गई और उसका सिर फट गया।
जहां से बहू को टैंपो में ही मैं सिटी सिविल अस्पताल लेकर गया। मगर वो बच नहीं पाई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जिस प्लेटिना बाइक वाले ने बहु को टक्कर मारी थी, वो फरार हो गया था। हालांकि, उसकी बाइक का नंबर पन्नालाल ने नोट कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications