शादी के बाद पीहर आई युवती को युवक ने मारी गोली, फिर खुद ने भी दी जान

Alwar News, अलवर। खैरथल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव रायपुर जाटान हरसौली के पास में एक युवक ने शादीशुदा युवती को गोली मारकर खुद की भी जीवन लीला समाप्त कर ली। वारदात को अंजाम दिए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Young man shot The girl After Killed Himself in Alwar

अलवर जिले के खैरथल पुलिस थाने के एएसआई बनवारी लाल ने बताया​ कि धर्मवीर उर्फ गोलिया पुत्र अतर सिंह जाट निवासी रायपुर जाटान ने शाम 4 बजे किरण नाम की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। किरण अपनी भाभी के साथ खेत से चारा लेने गई थी। इस दौरान धर्मवीर ने लड़की को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद युवक ने भी खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

लड़की के गोली लगने के बाद परिजन उसे बचाने के लिए अस्पताल भी लेकर गए, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव मुर्दाघर में रखवा दिया। उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खेत में पड़े युवक के शव को मर्दाघर में पहुंचाया। 22 वर्षीय किरण शादीशुदा थी। वह कुछ दिन से अपने मायके में आई हुई थी। वहीं मृतक धर्मवीर की अभी तक शादी नहीं हुई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+