Alwar: थानागाजी में गैंगरेप के बाद अब महिला के अपहरण की कोशिश, लोगों ने युवक को खम्भे से बांधा

Alwar News in Hindi, अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी में एक विवाहिता के साथ उसके पति के सामने पांच युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने की घटना के बाद एक बार राजस्थान शर्मसार हुआ है। घटनास्थल भी वो ही थानागाजी इलाका है। इस बार बदमाशों ने रात को एक महिला का दिनदहाड़े अपहरण करने का दुस्साहस किया है।

Thanagazi criminals Attempt to woman kidnap and Public beat Accused

लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। गैंगगेप प्रकरण से सबक लेते हुए थानागाजी पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर तीन-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अलवर जिले के थानागाजी पुलिस थाने के थानाधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि वह अपने मामा के बेटे के शादी में गांव नाथूसर आई हुई थी।

उसके बाद सोमवार किसी अनजान नम्बर से कॉल आया और उसने पिता के मोबाइल नंबर मांगे। मना करने पर उसने अपहरण की धमकी। अपराहन करीब तीन बजे तीन-चार युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। उसके अपहरण का प्रयास भी किया। बदमाशों ने वारदात को अंजाम क्यों दिया। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

आरोपी रामपाल कोटपूतली का रहने वाला

जिस एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर डाली उसकी पहचान कोटपूजली के भाले जी बस्सी निवासी रामपाल के रूप में हुई है। इसके बाद ग्रामीणों ने खम्भे के बांधकर मारपीट की। शेष लोग भाग गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामपाल को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+