स्कूल की चलती बस के अचानक निकल भागे 2 टायर, बस में सवार थे 40 बच्चे, जानें फिर हुआ क्या?
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती बस के दो टायर निकल गए और बस में सवार 40 स्कूली बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई। गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार भिवाड़ी के अरावली विहार स्थित आरबीएस स्कूल की बस 40 बच्चों के लेने के बाद सुबह अन्य बच्चों को लेने एवलोन सोसाइटी में गई थी। जहां सोसाइटी से बाहर निकलते हुए बस के दोनों टायर अचानक निकलकर दूर जा गिरे। इससे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पाकर भिवाड़ी पुलिस और परिवहन अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस को जब्त कर लिया। बच्चों के परिजनों के अनुसार बस हाईवे पर नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं, इस मामले की सूचना के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में शिक्षा विभाग का एक अधिकारी स्कूल पहुंचा। स्कूल प्रबंधक से स्कूल की मान्यता की जांच की। इसके अलावा परिवहन अधिकारी कमल दुबे ने बस का फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट की जांच की। इसके बाद इस बस समेत अन्य 4 बसों को भी जब्त किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications