Ravi Kumar Goyal : परचून की दुकान वाला वो लड़का जो बना RAS Topper, मां ने सिलाई करके पढ़ाया

अलवर, 14 जुलाई। राजस्थान के अलवर में कभी परचून की दुकान पर बैठा दिखाई देने वाला लड़का राजस्थान प्रशा​सनिक सेवा यानी (आरएएस) अफसर बन गया है। नाम है रवि कुमार गोयल।

आरएएस परीक्षा 2018 में मुक्ता राव टॉपर

आरएएस परीक्षा 2018 में मुक्ता राव टॉपर

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर (आरपीएससी) ने मंगलवार रात को आरएएस परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित किया है। झुंझुनूं के चिड़ावा की बेटी मुक्ता राव ने टॉप किया है।

 रवि गोयल को मिली सातवीं रैंक

रवि गोयल को मिली सातवीं रैंक

वहीं, आरएएस 2018 के टॉपर्स की सूची में राजस्थान के अलवर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के गांव मौजपुर के रवि गोयल ने भी जगह बनाई है। ​रवि गोयल ने आरएएस 2018 में 7वीं रैंक हासिल की है।

बड़ी बहनों ने भी की मदद

बड़ी बहनों ने भी की मदद

बता दें कि आरएएस अधिकारी बने रवि गोयल को उनके पिता ने परचून की दुकान और मां ने सिलाई करके पढ़ाया है। वहीं, रवि गोयल की पढ़ाई में उनकी बड़ी बहनों ने भी मदद की।

 आरएएस रवि गोयल की शिक्षा

आरएएस रवि गोयल की शिक्षा

अलवर निवासी रवि गोयल होनहार स्टूडेंट रहे हैं। दसवीं में 67 प्रतिशत, बाहरवीं में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फिर पोस्ट ग्रेजुएशन, जेआरएफ, नेट, गेट व एसआरएफ की डिग्री ​हासिल की है।

 तीसरे प्रयास में मिली

तीसरे प्रयास में मिली

सामान्य घर में पैदा होने वाले रवि गोयल अफसर बनने का प्रयास लंबे समय से कर रहे थे। साल 2013 में आरएएस परीक्षा 870वीं रैंक हासिल करते हुए पास। इसके दुबारा भाग्य आजमाया और 95वीं रैंक प्राप्त की। अब टॉप टेन में जगह बनाते हुए 7वीं रैंक पर कब्जा जमाया है।

 कभी परचून की दुकान बैठ जाया करता था

कभी परचून की दुकान बैठ जाया करता था

मीडिया से बातचीत में रवि गोयल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद व खुद की मेहनत को दिया है। रवि कहते हैं कि पहले पिता बारा भड़कोलल में परचून की दुकान चलाते थे। फिर गांव मौजपुर और उसके अलवर शहर में परचून की दुकानों पर छोटा-मोटा सामान सप्लाई कर परिवार चलाते रहे हैं। रवि खुद भी कई बार पिता की दुकान पर बैठते थे। इनकी दो बड़ी बहन टीचर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+