अलवरः 19 साल की लड़की का अपहरण कर 7 लोगों ने तीन अलग-अलग जगह ले जाकर किया गैंगरेप
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के एमआईए ताना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जगां एक गांव में रात के वक्त 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। लड़की का अपहरण कर सात लोग उसे तीन अलग-अलग जगहों पर ले गए फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी आरोपित लड़की को बेहोशी हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच डीएसपी दक्षिण ओमप्रकाश मीणा को जिम्मेदारी सौंप दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है और 164 के तहत बयान दर्ज कर लिया है।

एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए एसपी तेजस्वनी गौतम में बताया कि 19 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता के भाई ने 5 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 जुलाई की रात को करीब साढ़े 11 बजे उसकी 19 साल की बहन घर के बाहर गाय बांधने गई थी। इस दौरान वहां ताहिर, सद्दाम और साजिद बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान तीनों युवक उसकी बहन का मुंह दबाकर जबरदस्ती उठाकर ताहिर के घर ले गए। फिर वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।
इसके बाद आरोपी उसकी बहन को बोलेरो में पटककर सांखला गांव ले गए. वहां ताहिर का दोस्त वसीम पुत्र उमरदीन और परवेज पुत्र ममरेज ने उसकी बहन के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी वहां से फिर दिवाकरी गांव में लेकर गए, वहां चतर कुम्हार, अरबान खान ने भी सामूहिक बलात्कार किया। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद देर रात आरोपी उसकी बहन को बहाला ईंट भट्टे के पास पटक गए। घर लौटने के बाद पीडि़ता ने घर वालों को आपबीती बताई. इसके बाद पीडि़ता के परिजनों ने थाने पहुंचकर युवती का अपहरण और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई।












Click it and Unblock the Notifications