अलवर गैंगरेप: नवविवाहिता बिना कपड़ों के 5 युवकों से लगाती रही रहम की गुहार, VIDEO

Alwar News in Hindi, अलवर। मॉब लिचिंग के लिए बदनाम रहा राजस्थान का अलवर एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार यहां पूरे राजस्थान ( Rajasthan ) को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता बिना कपड़ों में 5 युवकों से रहम की गुहार लगाती रही और वे दरिंदगी करते रहे। पति के सामने ही उसकी नवविवाहित पत्नी से गैंगरेप कर डाला। हैवानियत की हद तो तब पार हुई जब गैंगरेप करने वालों ने उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करवा दिया, जिसने भी यह वीडियो देखा उसका खून खौल उठा।

पुलिस ने पहले नहीं दिखाई गंभीरता

पुलिस ने पहले नहीं दिखाई गंभीरता

अलवर गैंगरेप को राजस्थान पुलिस 10 दिन तक दबाए बैठी रही। पीड़िता महिला व उसके परिवार ने अलवर पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट भी लिखवा दी थी, मगर उसके बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। 6 मई को गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अलवर पुलिस की नींद टूटी। अलवर पुलिस के एएसपी चिरंजीलाल ने पीड़ित व उसके परिजनों से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी ली। 7 मई को राजस्थान डीजीपी ने भी इस मामले में प्रेसवार्ता कर सफाई दी।

डीजीपी ने यह कहा

डीजीपी ने यह कहा

अलवर गैंगरेप मामले में मंगलवार दोपहर को राजस्थान डीजीपी कपिल गर्ग मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। इनकी तलाश में कई टीमों को रवाना किया गया है। चुनावों की वजह से मामला दबाए रखे जाने के सवाल पर डीजीपी ने सफाई दी कि पीड़ित की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। फिर भी इस मामले में किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी भी जांच करवाई जाएगी।

क्या है अलवर सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण

क्या है अलवर सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण

2 मई को एक नवविवाहिता ने रिपोर्ट दी कि अलवर ​के थानागाजी से वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। गांव कलाखेरा के पांच युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और पति-पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसे पति के सामने बिना कपड़ों के कर दिया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। कि​सी को बताने पर जान से मारने की धमकी। धमकी से डर के कारण पीड़िता व पति ने पहले तो किसी को नहीं बताया। फिर भी आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने पर पुलिस से शिकायत की।

सांसद किरोड़ी भी मिले पीड़िता से

सांसद किरोड़ी भी मिले पीड़िता से

राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी मीणा भी अलवर के थानागाजी में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिले और उन्हें एक लाख आर्थिक सहायता देने की बात कही। साथ ही पुलिस को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया कि आरोपियों की तुरन्त​ गिरफ्तारी हो और लापरवाही की वजह से पूरा थाना सस्पेंड होना चाहिए। हालांकि पुलिस ने पांच आरोपियो में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अलवर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानिए

Rajasthan DGP press conference in alwar Thanagaji woman Viral Video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+