अलवर फिर शर्मसार: अब सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस 108 के चालक ने दिखाई हैवानियत
Alwar News in Hindi, अलवर। थानागाजी गैंगरेप प्रकरण के चलते देशभर में बदनाम हुआ अलवर फिर शर्मसार है। पति के सामने विवाहिता से गैंगरेप किए जाने के मामले के बाद अब अलवर के कठूमर के सरकारी अस्पताल के प्रसव रूम में सरकारी एम्बुलेंस 108 के चालक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। घटना 7 मई की है। गुरुवार को महिला की रिपोर्ट पर कठूमर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उधर, अलवर गैंगरेप के पांचों आरोपी और अश्लील वीडियो वायरल करवाने वाले को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। कठूमर थानाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार नौ मई को एक महिला ने रिपोर्ट दी कि 5 मई को उसकी बहू के प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे लेकर कठूमर के सामुदायिक अस्पताल में आई थी। प्रसव के बाद रात को छुट्टी नहीं मिलने के कारण बहू के साथ अस्पताल में ही रुक गई थी।
इसी दौरान रात को मेल नर्स उसके पास आया और नवजात के जन्म से संबंधी कागज तैयार करने के बहाने उसे डिलीवरी रूम में ले गया। वहां पर एम्बुलेंस 108 का चालक पहले से मौजूद थे। चालक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मेल नर्स ने भी रेप की कोशिश की, मगर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और वहां से बचकर निकल आई।
इसके बाद आनन-फानन बहू व पोते को अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर घर ले गई, मगर लोकलाज के डर से किसी को अस्पताल वाली घटना नहीं बताया। दो दिन बाद हिम्मत करके आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications