पत्थर के जवाब में AK-47 चलाने वाले BSP प्रत्याशी जगत सिंह पर एक्शन, 3 तीन दिन में मांगा जवाब
Alwar news, अलवर। राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ (Ramgarh) विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी कुं. जगत सिंह को पत्थर के जवाब में एके-47 उठाना महंगा पड़ गया है। प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए जगत सिंह (Jagat Singh) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा ने विवादित वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जगत सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान से पहले रामगढ़ सीट से BSP प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस वजह से रामगढ़ सीट का चुनाव रद्द कर दिया गया था। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 के लिए ही मतदान हुआ था। रामगढ़ सीट के लिए अब 28 जनवरी 2019 को मतदान होगा। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी वो ही रहेंगे, जिन्होंने उस समय नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। बसपा से इस बार जगत सिंह मैदान में हैं।
ये थे जगत सिंह के विवादित बोल
नौ जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जगत सिंह ने समर्थकों की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि था कि भाइयों डरने की जरूरत नहीं है। गोली चली तो पहली गोली मेरे सीने में लगेगी। पत्थर का जवाब AK-47 से करता हूं मैं...। तो आ जाओ अशोक जी, आ जाओ मोदी आ जाओ वसुंधरा जी। सबको पेटी पैक करके भेजूंगा...।

बाद में भी अपने बयान पर डटे रहे
जगत सिंह एके-47 वाला बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। इसके बाद अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भी जगत सिंह अपने विवादित बयान पर डटे रहे। पत्रकारों के सवाल पर जगत सिंह ने कहा था कि पत्थर के जवाब में एके-47 तो चलेगी ही चलेगी।

जानिए कौन हैं जगत सिंह ( Who is jagat Singh )
कुं. जगत सिंह पूर्व विदेश मंत्री natwar singh के बेटे हैं। अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्रीधारी जगत सिंह की शादी सौम्या से हुई है। इनके दो बच्चे हैं। कुं जगत सिंह भाजपा व कांग्रेस दोनों की टिकट पर विधायक रह चुके हैं। इस बार बसपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2013 भरतपुर जिले की कामां सीट से भाजपा की टिकट पर जीता है। इससे पहले अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचे।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications