मां-बेटी ने दादी को पहले लगाया करंट, फिर भी नहीं मरी तो अपनाया ये बेहद खौफनाक तरीका
Alwar News , अलवर। रिश्तों को शर्मसार और इंसानियत को तार-तार कर देने वाली यह खौफनाक कहानी है राजस्थान के अलवर जिले की। वहीं अलवर जो साल 2018 में गोतस्करी और मॉब लिंचिंग के नाम पर देशभर में बदनाम हुआ। विधानसभा चुनावों में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमानजी की जाति दलित भी यहीं पर बताई थी।

अब इसी अलवर में एक मां और बेटी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। इन दोनों ने घर पर 80 वर्षीय दादी को जान से मारने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुननेभर से लोगों की रूह कांप उठे।
दरअसल, अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके के हरसौरा गांव में 31 दिसम्बर को 80 वर्षीय गुलकंदी देवी का शव मिला था। पुलिस की शुरुआती जांच में लगा कि किसी अज्ञात ने गुलकंदी देवी की हत्या की होगी, मगर बाद में पुलिस मामले की तह तक गई तो परत दर परत खुलती चली गई और हर किसी को झकझोर देने वाली एक वारदात को खुलासा हुआ।
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने मृतका के बेटे रमेश मीणा की रिपोर्ट पर जांच की तो पुलिस के शक की सुई मृतका की बहू शीला व पोती नीतू की तरफ घूमी। शुरुआती पूछताछ में तो ये मां व बेटी पुलिस को गुमराह करती रही, मगर सख्ती बरती तो सच उगल दिया।
एसएचओ अजीत सिंह के अनुसार पारिवारिक कलेश के चलते मां-बेटी ने मिलकर दादी की हत्या कर दी। बेटे रमेश मीणा के मजदूरी करने शहर में चले जाने के बाद मां-बेटी ने दादी गुलकंदी देवी को पहले तो करंट लगाया, मगर करंट से वह मरी नहीं। इसके बाद उसके सिर पर बाल्टी और पम्प से ताबड़तोड़ वार किए, जिनसे उसकी जान निकल गई। पुलिस ने आरोपित मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications