अलवर में गिरा उल्का पिंड! तड़के 5 बजे रोशनी से जगमग हो उठा इलाका, देखें CCTV कैमरे में कैद घटना
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार तड़के खगोलीय घटना सामने आई है, जिससे सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं और घटना पूरे अलवर जिले में चर्चा का विषय बनी है।

अलवर के फौलादपुर की घटना
घटना अलवर जिले के शाहजहांपुर के फौलादपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे हुई है। अचानक आकाश से रॉकेट नुमा कोई वस्तु धरती की ओर आती दिखी। इस दौरान पूरा क्षेत्र तेज रोशनी से जगमग हो उठा। ऐसा लगा कि जैसे तड़के ही दोपहर हो गई हो।

भूकंप के हल्के झटके भी महसूस हुए
इस घटना के साथ ही इलाके में भूकंप के हल्के झटके भी महसूस किए गए। पक्षियों ने चहचहाना शुरू कर दिया था। हालांकि उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, मगर जिस किसी ने भी यह नजारा देखा वो चौंक गया। यह नजारा न केवल फौलादपुर बल्कि आस-पास के कई गांव-कस्बे में भी दिखाई दिया।

अजय चौधरी ने देखा यह नजारा
अलवर के कोटकासिम के अजय चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे जब वह दूध लेने जा रहा था तो आसमां में घटी यह घटना देखकर चकित रह गया। दिन उगने के साथ ही लोगों में यह घटना चर्चा का विषय रही। कोई इसे उल्कापिंड बता रहा था तो यूएफओ। कोई इसे खगोलीय घटना से भी जोड़कर देख रहा था। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में प्रशासनिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बाजार में लगे कई सीसीटीवी कैमरों में यह घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इस संबंध में ज्योग्राफी के एसोसिएट प्रोफेसर मिलन्द कुमार यादव का कहना है कि ब्रह्माण्ड से ऐसे पार्टिकल पुच्छल तारा या उल्का पिंड आते रहते हैं, जिनमें यहां के घना वायुमंडल में घर्षण से इनमें आग लग जाती है और वे नष्ट हो जाते हैं। जब ये बड़े आकार के आते हैं तो धरती के समीप दिखाई देते हैं।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications