KINNAR: किन्नरों ने की नोटों की बारिश, लुटाया लाखों का सोना, नीतू मौसी बोलीं-'हम सेठों से ज्यादा अमीर'

अलवर। राजस्थान के अलवर में किन्नरों ने नोटों की बारिश की है। लाखों रुपए का सोना भी लुटाया है। ज्यादातर रुपए मांगने के लिए हाथ फैलाते नजर वाले किन्नरों का यह रईसी अंदाज किन्नर सम्मेलन अलवर में देखने को मिला है।

Recommended Video

    किन्नरों ने की नोटों की बारिश, लुटाया लाखों का सोना, नीतू मौसी बोलीं-'हम सेठों से ज्यादा अमीर'
    जयपुर की किन्नर लैला ने मथुरा की किन्नर ने सोनम को बेटी बनाया

    जयपुर की किन्नर लैला ने मथुरा की किन्नर ने सोनम को बेटी बनाया

    दरअसल, जयपुर की किन्नर लैला ने मथुरा की किन्नर ने सोनम को बेटी बनाया है। अलवर के मंगल परिणय हॉल में आयोजित सम्मेलन में बेटी गोद लेने की रस्म अदायगी हुई। अलवर किन्नर सम्मेलन में देशभर से बड़ी संख्या में किन्नरों ने हिस्सा लिया। किन्नरों ने खुशी का इजहार किया। मंगलगीत गाए और नोटों की बारिश की। चारों तरफ नोट ही नोट हो गए। जयपुर की किन्नर ने बेटी सोनम को उपहार में ढाई तोला सोना भी दिया।

    किन्नरों ने बेटी को तोहफे में आभूषण दिए

    किन्नरों ने बेटी को तोहफे में आभूषण दिए

    सम्मेलन में अन्य किन्नरों ने बेटी को तोहफे में आभूषण दिए। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर बाकायदा आभूषणों की दुकान लगाई गई थी, जिस पर काफी खरीददारी हुई। किन्नर सम्मेलन के आयोजन की मुखिया भरतपुर की नीतू मौसी ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि पैसों के मामले में तो किन्नर सेठों से भी ऊपर हैं। लेकिन, पीड़ा ये है कि किन्नर अकेले हैं। अपनों से बचपन में ही जुदा हो गए।

    किन्नर रईसों की तरह रहते हैं

    किन्नर रईसों की तरह रहते हैं

    नीतू मौसी बोलीं कि किन्नर खाते अच्छा हैं। रईसों की तरह रहते हैं। किसी बात की कोई कमी नहीं है। इच्छा है तो सिर्फ समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की। समाज के कई लोग अब भी किन्नरों को अलग नजरिए से देखते हैं। किन्नरों के हितों की रक्षा होनी चाहिए। अलवर सम्मेलन में किन्नरों ने अपनी सम्पन्नता दिखाई। सज धज कर कार्यक्रम में शामिल हुए। नोट उड़ाए। सोने के उपहार दिए और अलवर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में 21 किलो पीतल का घंटा भी भेंट कर जलाभिषेक किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+