भांग की गोली खिलाकर की पत्नी की हत्या, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े करके फेंके

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी इलाके में हुई महिला की हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया है। कोमल गुप्ता की हत्या उसके पति अमित गुप्ता ने की थी। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। अमित गुप्ता और कोमल गुप्ता सांथलका में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। दोनों भिवाड़ी में फैक्ट्री में काम करते थे।

Husband Arrested in Wife Murder Case in bhiwadi Alwar

मीडिया से बातचीत में भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि अमित गुप्ता ने मई 2019 में कानपुर निवासी कोमल गुप्ता से दूसरी शादी की थी। कोमल गुप्ता अपने पूर्व पति के भांजे से बार-बार फोन पर बातचीत करती थी। अमित को यह पसंद नहीं था। इसको लेकर उसके और कोमल के बीच आए दिन झगड़े होते थे। इससे अमित अपनी पत्नी कोमल के चरित्र पर शक करने लगा था। इसके चलते अमित गुप्ता ने 12 अगस्त 2020 की रात को कोमल को जबरदस्ती भांग की गोली खिलाकर उसे बेहोश कर दिया।

उसके बाद हाथ पैर बांधकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर बड़े चाकू से कोमल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उसे भिवाड़ी के सुनसान जगह पर अलग-अलग फेंक दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अथक प्रयास कर इस ब्लाइंड मर्डर को खोलने में कामयाबी हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+