दोस्त की मां की जान बचाने के लिए चंडीगढ़ से रेमेडिसविर लेकर 420 KM दूर अलवर बाइक पर आया दोस्त
अलवर, 17 मई। दोस्ती के कई किस्से फिल्मों में बहुत देखे होंगे, लेकिन रियल जिंदगी में दोस्ती की मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है। हालांकि समाज में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जो दोस्ती को अपने रिश्तेदारी से ज्यादा अहमियत देते हैं। दोस्त के साथ सुख, दुख में शामिल होकर अपनी दोस्ती का फर्ज निभाते हैं।
Recommended Video

आठ घंटे में पूरा किया 420 किमी का सफर
ऐसी ही दोस्ती देखने को अलवर शहर में मिली है। चंडीगढ़ में रहने वाले अर्जुन बाली अलवर शहर के बनर्जी बाग निवासी अपने दोस्त साहिल सिंह राठौड़ की कोरोना संक्रमित की जान बचाने के लिए चंडीगढ़ से बाइक पर अलवर रेमेडिसविर इंजेक्शन लेकर पहुंच गया। 420 किलोमीटर का यह सफर उसने करीब 8 घंटे में पूरा किया। कोरोना से पीड़ित साहिल की माता को इंजेक्शन मिलने से उनकी हालत में अब पहले से सुधार है।

सात मई को खराब हुई थी मां की तबीयत
उनकी 7 मई से तबीयत खराब हुई थी। साहिल के पिता आर्मी में हैं। ऐसे में अलवर के मिल्ट्री हॉस्पिटल में उसकी माता का इलाज चल रहा था। रेमेडिसविर इंजेक्शन अलवर में उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। साहिल के दोस्त अर्जुन को चंडीगढ़ में जब अइस बात का पता चला तो वह बाइक से 13 मई की शाम 4 बजे चंडीगढ़ से इंजेक्शन लेकर निकला और रात करीब 12 बजे अलवर पहुंचा।

अलवर में अर्जुन का हुआ स्वागत
चंडीगढ़ से अर्जुन के अलवर पहुंचने पर साहिल के परिजनों व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय नरूका, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उनके इस कार्य की सभी ने सराहना की।

11वीं कक्षा में हुई थी दोनों में दोस्ती
अर्जुन ने बताया कि साहिल और वह 11वीं कक्षा में चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय में साथ पढ़ते थे। तभी से वह लगातार साथ-साथ पढ़ रहे हैं और तभी से दोस्ती है। अभी दोनों चंडीगढ़ में ही डिफेंस की तैयारी कर रहे हैं। अर्जुन ने बताया कि कोरोना के चलते साहिल अलवर आ गया। जब उस से बात हुई तो इस घटना की जानकारी मिली। अभी वह अपने दोस्त के घर अलवर ही रुके हुए है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications