Alwar Accident : एक बाइक पर सवार थे 4 छात्र, बेकाबू ट्रोले की चपेट में आने से चारों की मौत

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी थाना इलाके में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। बाइक पर सवार ये युवक एक बेकाबू ट्रोले की चपेट में आ गए थे। तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चौथे युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है।

Four Student died in Road accident At Thanagazi Alwar

थानागाजी थानाधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि मनीष (17), कैलाश (17), हेमसिंह (20) और हेमराज वर्मा (17) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। गांव गुढ़ा में प्रतापगढ़ से थानागाजी की ओर जा रहे पत्थरों से भरे ट्रोले ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी, जिससे मनीष, कैलाश, हेमसिंह की मौके पर ही मौत गई। वहीं हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए और हेमराज को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद गुस्साए लोग

हादसे में एक साथ तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो जाने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे थानागाजी थानाधिकारी सज्जन सिंह ने समझाइश कर रास्ता खुलवाया। हादसे का शिकार हुए युवक राजस्थान के जमवारामागढ़ के रायसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चारों रायसर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते थे।

स्कूल जाने की कहकर निकले थे घर से

बताया जा रहा है कि तीनों घर से घर से स्कूल जाने की कहकर एक बाइक पर निकले थे। वहीं, घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रेलर नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+