7 साल छोटे युवक के साथ भागने की फिराक में थी फौजी की बीवी, डेढ़ साल का बेटे ने फेल की प्लानिंग
अलवर, 25 मई। एक फौजी की पत्नी अपने से सात साल छोटे युवक के प्यार में पड़ गई और उसके साथ भागने की फिराक में थी, मगर उसके डेढ़ साल की बेटे ने पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। मामला राजस्थान के अलवर जिले की बानसूर तहसील के गांव हाजीपुर का है।

महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि 16 मई की रात कुछ लोग घर में घुसे थे। इसके बाद महिला को बंधक बनाया। बदमाश 40 हजार समेत करीब 4 लाख रुपए के जेवरात लूट कर फरार हो गए। इसकी 17 मई को बानसूर थाने में शिकायत दी गई।
अब पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआई देशराज ने बताया कि महिला उस रात युवक के साथ भागने की फिराक में थी। लेकिन, 16 मई की रात करीब 2 बजे महिला का डेढ़ साल का छोटा बेटा जाग गया। वह रोने लगा तो सास भी जाग गई।
शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर खुद से उम्र में 7 साल छोटे प्रेमी के साथ भागने के चक्कर में थी। महिला का पति फौज में तैनात है। प्रेमी युवक उसके गांव का ही रहने वाला है और वह उसी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाह रही थी, लेकिन पकड़ी गई।
महिला घबरा गई और लूट की झूठी कहानी बना डाली। पुलिस जांच में वह गुमराह करती रही। सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। उसने बताया कि घर में लूट करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का 20 साल का प्रेमी और गांव का ही युवक मनोज था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सालभर पहले से गांव के युवक मनोज (20) उर्फ मोनू पुत्र कालूराम यादव से संबंध थे। ये दोनों यहां से भागकर नई जिंदगी जीना चाहते थे। महिला की प्लानिंग थी कि वह दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर जाती। उसका एक बेटा 8 साल का है। महिला की नौ साल पहले ही शादी हुई थी। पति जम्मू-कश्मीर में सेना में तैनात है।
-
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आज, वेबसाइट क्रैश होने पर SMS-DigiLocker से ऐसे देखें नतीजे -
Rajasthan Board Result: क्या है हमारी बेटियां योजना, जिससे लड़कियों को मिलेंगे 1.15 लाख? क्या है पूरा प्रोसेस? -
Rajasthan Board 10th Pass Percentage: छात्राओं ने फिर से मारी बाजी, पास प्रतिशत में इस बार है कितना रहा अंतर? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क?












Click it and Unblock the Notifications