लॉकडाउन : इंजीनियर ने भूखे मरने की शिकायत की, पुलिस ने घर जाकर देखा तो सामने आई यह हकीकत
अलवर। कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन में राशन नहीं होने की झूठी शिकायत करना एक इंजीनियर को भारी पड़ गया। इंजीनियर अलवर जिले के नीमराणा पुलिस थाना इलाके के एल्डिको सोसायटी का रहने वाला है।

नीमराणा थानाधिकारी हरदयालसिंह यादव ने बताया कि उमरिया एमपी हाल निवासी एल्डिको सोसायटी निवासी अतुल गुप्ता पुत्र लखनलाल गुप्ता ने खुद के भूखे होने की शिकायत की थी, लेकिन जब नीमराणा पंचायत समिति विकास अधिकारी ने शिकायत के आधार पर उसके घर पर जाकर जांच की तो वहाँ पर पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री मिली।
जब अतुल गुप्ता से राशन नहीं होने की झूठी शिकायत करने को लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे अपने घर पर जाना था। इसलिए उसने झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतुल गुप्ता झूठी शिकायत करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि राशन की झूठी शिकायत करने वाले अतुल गुप्ता ने एमपी सरकार के पास राशन नहीं होने की शिकायत की थी। जिसके बाद शिकायत दर्ज होने के बाद राजस्थान सरकार के पोर्टल पर यह शिकायत आई तथा नीमराणा प्रशासन द्वारा इसकी जांच की तो शिकायत करने वाला युवक एक जापानी कम्पनी में इंजीनियर का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications