Jan Aakrosh Rally : राजस्थान में BJP की जन आक्रोश रैली में अश्लील डांस, देखें वायरल VIDEO
Rajasthan BJP को जन आक्रोश रैली में भीड़ जुटाने के लिए डांसरों का सहारा लेना पड़ रहा है। अलवर जिले खेरली में बीजेपी की रैली के मंच पर अश्लील डांस देखने को मिला। इस दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ताली बजवाते नजर आए।

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है। बीजेपी की जन आक्रोश रैली में कड़ाके की ठंड में भीड़ जुटाना चुनौतिपूर्ण है।
इसकी एक बानगी राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली में देखने को मिली है। यहां पर जन आक्रोश रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए महिला डांसरों को बुलाकर उनसे मंच पर अश्लील डांस करवाया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

दरअसल, मंगलवार को शाम को अलवर जिले के खेड़ली में भाजपा की जन आक्रोश रैली के तहत महासभा हुई थी, जिसमें दिल्ली सांसद रमेश विधूड़ी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी शिरकत की थी। भाजपा के अन्य नेता प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, विधायक मंगल कोली, पूर्व विधायक रमेश खींची, मुन्नीदेवी खोखर, कठूमर प्रधान संगम चौधरी,राजेश जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष संजय, जिला मंत्री शिवशंकर, मंडल अध्यक्ष शिवचरण की भी मौजूदगी में महिला डांसर ने अश्लील डांस किया। नेता डांस पर ताजी बजाते नजर आए।
महासभा को सम्बोधित करते हुए दिल्ली सांसद रमेश विधूड़ी ने कहर कि राजस्थान में अपराध चरम पर है। मुकदमें दर्ज नहीं होते हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। पेपर लीक के मामले में जगजाहिर हैं। युवा बेरोजगारों के साथ कुठाराघात हुआ है। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। अलवर बीजेपी जिलाध्यख संजय नरूका का कहना है कि हमने कोई डांसर नहीं बुलाई। कार्यक्रम होने के बाद तक भी डांस नहीं हुआ। सब नेताओं के जाने के बाद किसी ने साजिश के तहत ऐसा किया होगा। सभा पहले ही सफल हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications