एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 8 राज्यों के 23 शहरों में की ठगी
अलवर। राजस्थान की अलवर जिला पुलिस ने ऐसे तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

आरोपियों ने आठ राज्यों के 23 शहरों में कई लोगों को ठगा है। इनके पास से 18 एटीएम कार्ड और वारदात में काम ली जा रही गाड़ी भी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के सोनीपत इलाके के रहने वाले हैं। इन्हें ततारपुर पुलिस थाना क्षेत्र से सोमवार रात को इनको गिरफ्तार किया गया है।
अलवर जिले के भिवाड़ी एएसपी अरुण मच्या ने बताया कि शातिर ठग वीरेंद उर्फ रगड़ उर्फ मामा, अनीश और राहुल को गिरफ्तार किया है। इस अंतराराज्यीय गैंग का मुखिया वीरेंद्र है। आरोपी एटीएम बूथ पर मदद के बहाने ग्राहकों का विश्वास जीतते हैं और फिर ब्लूटूथ के जरिए एटीएम का क्लोन तैयार कर लेते हैं। इसके बाद एटीएम बूथ पर जाकर रुपए निकाल लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications