Alwar Gangwar : बसपा नेता जसराज गुर्जर की गोली मारकर हत्या, 2018 में लड़ा था विधानसभा चुनाव, VIDEO

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ क्षेत्र के जैनपुरवास में सोमवार को कुख्यात बदमाश जसराज गुर्जर उर्फ जसराज पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को जसराज गुर्जर के गांव जैनपुरवास में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना को गैंगवार से भी जोड़कर देख रही है। गोली लगने के बाद जसराज को बहरोड़ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

जैनपुरवास के मंदिर के पास किया जसराज का मर्डर

जैनपुरवास के मंदिर के पास किया जसराज का मर्डर

डीएसपी रामजील लाल ने बताया कि जैनपुरवास के मंदिर के पास सुबह 11 से 12 बजे के बीच की घटना है। लोगों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। बदमाशों ने जैनपुरवास के कुख्यात बदमाश जसराज गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ​फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए हैं। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई है। शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

खून से लथपथ शव देख फैली दहशत

खून से लथपथ शव देख फैली दहशत

पूरा घटनाक्रम कुछ मिनटों तक ही चला। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले तो जसराज ढेर हो चुका था। खून से लथपथ शव देख आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों में छुप गए।

बसपा से लड़ा था विधानसभा चुनाव

बसपा से लड़ा था विधानसभा चुनाव

बता दें कि जसराज राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भी भाग्य आजमा चुका था। उसने बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था, मगर हार गया था। उन्हें चुनाव में 12 हजार 433 वोट मिले थे। उधर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इन पर जताया जा रहा शक

इन पर जताया जा रहा शक

जसराम पटेल की हत्या के पीछे अशोक ठाकरिया, सुरेंद्र उर्फ चीकू गैंग या फिर सत्यभान जाट गैंग का हाथ हो सकता है। हालांकि वन इंडिया की पुष्टि नहीं करता है। जसराम की गैंग की इन गैंग से कई बार झगड़े भी हुए हैं, ऐसे में पुलिस के शक की सुई इन गैंग पर भी जा रही है।

बदमाशों ने जसराज के मारी 7 गोली

बदमाशों ने जसराज के मारी 7 गोली

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बदमाशों ने जसराज गुर्जर के दिनदहाड़े 7 गोली मारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा कि उसके शरीर में कहां-कहां गोली लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+