Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bharat Jodo Yatra से Rajasthan कांग्रेस को क्‍या फायदा हुआ? Haryana में एंट्री से पहले जानें सियासी गणित

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी 15 दिन में राजस्‍थान के 7 जिलों से होकर गुजरे हैं। अब हरियाणा की बारी है। 20 दिसम्‍बर 2022 को यात्रा राजस्‍थान से विदा हो रही है।

Bharat Jodo Yatra Rajasthan
Bharat Jodo Yatra Rajasthan to Haryana : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का राजस्‍थान में आज 20 दिसम्‍बर 2022 आखिरी दिन है। 4 दिसम्‍बर से भारत जोड़ो यात्रा राजस्‍थान में थी। अब 21 दिसम्‍बर की सुबह हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। (वीडियो नीचे)

गांव मुंदका से हरियाणा में प्रवेश

गांव मुंदका से हरियाणा में प्रवेश

राहुल गांधी की यात्रा ने राजस्‍थान के सात जिलों में कुल 521 किलोमीटर का सफर तय किया है, जो झालावाड़ जिले के गांव चऊंली से शुरू हुआ था। आज राजस्‍थान में आखिरी पड़ाव अलवर जिले के रामगढ़ में होगा। रामगढ़ के गांव बिजवा में रात्रि विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसम्‍बर सुबह छह बजे से हरियाणा के गांव मुंदका में प्रवेश करेगी।

आखिरी पड़ाव रहा शानदार

राजस्‍थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी पड़ाव शानदार रहा है। प्रदेश में पूरी या‍त्रा के दौरान सबसे ज्‍यादा भीड़ यहीं पर जुटी है। यह कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र का संसदीय क्षेत्र है। यहां से राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में शकुंतला रावत व टीकाराज जुली मंत्री हैं।

 अलवर के मालाखेड़ा में ऐतिहासिक सभा

अलवर के मालाखेड़ा में ऐतिहासिक सभा

राजस्‍थान से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की विदाई के मौके पर अलवर जिले के मालाखेड़ा में प्रदेश स्‍तरीय जनसभा हुई है, जिसमें कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई मंत्री व दिग्‍गत नेताओं ने शिरकत की। मालाखेड़ा जनसभा से देश-प्रदेश की सियासत के कई संकेत मिले हैं।

 प्रदेशवासियों को 500 रुपए में मिलेगा सिलेण्‍डर

प्रदेशवासियों को 500 रुपए में मिलेगा सिलेण्‍डर

भारत जोड़ो यात्रा की विदाई के मौके पर अलवर के मालाखेड़ा जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्‍ज्‍वला योजना से किसी का भला नहीं हुआ। गैस सिलेण्‍डर 1056 रुपए में मिल रहा है। राजस्‍थान सरकार बजट 2023 अगले माह जनवरी में पेश करेगी। राजस्‍थान बजट 2023 में बीपीएल उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों की श्रेणी बनाकर उन्‍हें 500 रुपए में गैस सिलेण्‍डर देंगे। 500 रुपए में सिलेंडर की योजना राजस्‍थान में एक अप्रैल 2023 से लागू होगी।

 राजस्‍थान विधानसभा 2023 में वापस आएगी कांग्रेस सरकार?

राजस्‍थान विधानसभा 2023 में वापस आएगी कांग्रेस सरकार?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट में अभी तक राजस्‍थान ऐसा इकलौता राज्‍य आया है, जहां कांग्रेस की सरकार है। यहां राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। राजस्‍थान में हर पांच साल बाद सत्‍ता परिवर्तन की वर्षों से चली आ रही परम्‍परा इस बार टूटेगी या नहीं ? यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। अगर राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार की वापस आती है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा असरदार रही।

अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच दूरियां खत्‍म होंगी?

अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच दूरियां खत्‍म होंगी?

भारत यात्रा जोड़ो को लेकर राजस्‍थान कांग्रेस के लिए कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राहुल गांधी 15 दिन राजस्‍थान में रहकर अशोक गहलोत व सचिन पायलट खेमे के बीच सियासी जंग बंद करवा दी है। देखने वाली बात यह होगी कि राहुल गांधी की यात्रा राजस्‍थान से गुजर जाने के बाद गहलोत व पायलट खेमे के बीच शांति बरकरार रहती है या नहीं? अगर दोनों खेमे राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के एकजुटता दिखाता है तो इसका श्रेय भी राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को दिया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+