उदयपुर के बाद अब अलवर में देह व्यापार, पकड़ी गईं दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद की युवतियां
बहरोड़। राजस्थान में देह व्यापार तेजी से फल फूल रहा है। उदयपुर के बाद अब अलवर में स्पा सेंटर व लग्जरी होटलों की आड़ में जिस्मफरोशी हो रही है। अलवर के बहरोड़ में एनएच आठ स्थित होटलों पर पिछले लंबे समय से देह व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थीं। जिन पर पुलिस ने रविवार देर शाम छापा मारा।

बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक अतुल साहू ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थी कि एनएच आठ पर सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों की फोटो भेजकर देह व्यापार हो रहा है। रविवार देर शाम को पुलिस ने गुती स्थित हाईवे पर होटल हाइवे सुपर किंग पर बोगस ग्राहक भेजकर सूचना को पुख्ता किया। इसके बाद थानाधिकारी जितेन्द्र सोलंकी की टीम ने मय जाब्ता दबिश दी।
पुलिस ने होटल पर छापा मारकर तीन युवतियों व चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाई। यहां से मीरापुर बानसूर निवासी सतीश शर्मा पुत्र भोरेलाल, माजरा अहीर हरसौरा निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र सुरेशचंद, अंकित यादव पुत्र ताराचंद व वेदप्रकाश पुत्र कमल सिंह को हिरासत में लिया तथा पकड़ी गई युवतियों ने अपना पता पश्चिम बंगाल, हैदराबाद व दिल्ली का बताया है।












Click it and Unblock the Notifications