Rajasthan Police: रसोइया की बेटी शादी में 'मामा' बना पुलिस थाने का स्टाफ, 1 लाख 51 हजार का भात भरा
राजस्थान पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। पुलिस थाने में खाना बनाने का काम करने वाले की बेटी की शादी में भरा है।
मामला राजस्थान के बहरोड़-कोटपूतली जिले के बानसूर पुलिस थाने का है। यहां के स्टाफ ने लांगरी की बेटी की शादी में 'मामा' बनकर उसकी आर्थिक मदद की है।

थानाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि गांव मैहणपुर निवासी महेंद्र सिंह शेखावत लंबे समय से बानसूर पुलिस थाने की मैस में खाना बनाने का काम करते हैं।
हाल ही महेंद्र सिंह शेखावत की बेटी की शादी तय हुई तो उनकी पत्नी सपना शेखावत पुलिस थाने में आई थीं और बानसूर डीएसपी सत्य प्रकाश मीणा, थाना अधिकारी अरुण सिंह सहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों को भात न्यौतकर गई थी।
इस पर थाने के स्टाफ ने महेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी को बहन मानकर उसकी बेटी की शादी में भात भरने का फैसला किया। सामूहिक योगदान से एकत्रित पैसे से पांच आभूषण व पांच राजपूति ड्रेस समेत अन्य सामान लाया गया और भात में 1 लाख 51 हजार रुपए नगद दिए गए।
महेंद्र सिंह शेखावत के घर पहुंचकर
पुलिसकर्मियों ने उनकी चौखट पर खड़े होकर पूरे विधि विधान से भात की सभी रस्म निभाई। इस दौरान माहौल भी भावुक हो गया। महेंद्र सिंह की पत्नी ने थानाधिकारी अरुण सिंह सहित सभी पुलिस कर्मियों को तिलक लगाया और अपने सगे भाइयों के साथ-साथ सभी पुलिस कर्मियों को गले लगाया।












Click it and Unblock the Notifications