Rajasthan News: चुनाव में अपने ही समाज की वजह से सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगे बाबा बालकनाथ

Baba Balaknath: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के लिए बाबा बालकनाथ यादव समाज के समर्थन नहीं मिलता देख रोते नजर आए हैं।

Baba Balaknath Viral Video: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान होना है। प्रत्‍याशी जीत के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कभी प्रत्‍याशी रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं तो कभी पैर पकड़ते। इस मामले में बाबा बालकनाथ भी पीछे नहीं हैं।

महंत बालकनाथ योगी अलवर से सांसद हैं और राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अलवर जिले की तिजारा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Baba Balaknath caste

तिजारा सीट पर चुनाव प्रचार करते बाबा बालकनाथ कभी चुनाव आयोग को चुनौती देते तो कभी मुस्‍लमानों से वोट की अपील करते नजर आए हैं। अब एक वीडियो वायरल में बाबा बालकनाथ फूट-फूटकर रोते दिख रहे हैं। वो भी अपनों के बीच।

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ एक पंचायत में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्‍हें अपने ही यादव समाज का समर्थन नहीं मिलने पर भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। वे रुमाल से आंसू पोंछते नजर आए।

राजस्थान में हिन्दुत्व का झंडा बुलंद कर रहे महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि ऐसी भी क्या लड़ाई है, जो आप अपने धर्म और भगवा का समर्थन नहीं कर रहे। आपका समर्थन नहीं मिलने पर अगर मैं जीत भी जाऊं तो वो मेरी हार होगी।

उल्‍लेखनीय है कि बाबा बालकनाथ अलवर के ही बहरोड़ से यादव समाज से हैं। बाबा बालक नाथ योगी का जन्‍म 16 अप्रैल 1984 को राजस्‍थान के बहरोड़ जिले के गांव कोहराणा में सुभाष यादव और उर्मिला देवी के घर हुआ। ये अलवर से भाजपा सांसद व बाबा मस्त नाथ विश्वविद्यालय के चांसलर हैं। नाथ सम्प्रदाय के आठवें मुख्य महन्त हैं। महंत चांदनाथ ने 29 जुलाई 2016 को बालकनाथ को उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+