Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलवर गैंगरेप पीड़िता को मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए कौन से विभाग में करेगी काम

अलवर गैंगरेप पीड़िता को बनाया जाएगा पुलिस कांस्टेबल

alwar News in Hindi, अलवर। राजस्थान के थानागाजी में पति के सामने पांच युवकों द्वारा विवाहिता से गैंगरेप किए जाने और उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करवाने में मामले अब बड़ी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल बनाया जाएगा। इस दिशा में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

alwar victim will be offered Rajasthan Police Constable Job

इधर, अलवर पुलिस ने शनिवार को गैंगरेप के पांचों आरोपियों और सोशल मीडिया में वीडियो वारयल करवाने के आरोपी के खिलाफ न्यायालय में पांच सौ पेज की चार्जशीट दाखिल की। बता दें कि 26 अप्रैल को विवाहिता के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही ​विवाहिता को रास्ते में रोककर पांच युवकों ने पति के सामने ही उसके साथ गैंगरेप किया था और पति-पत्नी से मारपीट भी की। साथ ही उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करवाया दिया।

इस मामले को थानागाजी पुलिस पर आरोप लगे कि पुलिस मामले को लोकसभा चुनाव 2019 की वजह से दबाती रही। यही वजह से 29 अप्रैल को सूचना दिए जाने की बावजूद 2 मई को आरेापियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और 6 मई पांचवें चरण के मतदान के अगले दिन यह मामला सुर्खियों में आया।

अलवर थानागाजी गैंगरेप मामले में राजस्थान पुलिस व सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। इसके बाद सरकार ने न केवल अलवर एसपी राजीव, थानागाजी एसएचओ व पुलिसकर्मियों के​ खिलाफ कार्रवाई की बल्कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़िता को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की थी। इसी के तहत सरकार ने पीड़िता को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं कुछ दिन पहले पीड़िता ने भी पुलिस में जाने की इच्छा जाहिर की थी। पीड़िता ने कहा था कि पुलिस में नौकरी करना चाहती है ताकि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिला सके। सरकार अपना प्रस्ताव पारित कराने के लिए कैबिनेट में भेजेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+