राजस्थान: कमरे में गैस लीकेज से हुआ भयंकर विस्फोट, युवक जला जिंदा, दीवार 50 फीट दूर जाकर गिरी

अलवर। राजस्थान में हरियाणा सीमा पर मौजूदा अलवर के एक कमरे में गैस लीकेज से भयंकर विस्फोट हुआ। उस विस्फोट से कमरे में रह रहा एक युवक जिंदा जल गया। वहीं, कमरे की दीवार करीब 50 फीट दूर जाकर गिरी। कमरे का मलबा नीचे बिखर गया। कमरे से अधजला युवक भी लपटों से घिरा एक मंजिल नीचे गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि, वह अपनी जान बचाने के लिए उसी हालत में खेत की ओर भागा।

Alwar News : a Young Man lost life in Explosion By LPG Cylinder in the room

वहीं, धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े आए। कुछ देर बाद लोगों ने उक्त युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। हालांकि, वो दम तोड़ चुका था। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। वीडिया में दिख रहा है कि, इलाके में आग की लपटों और धुंआ का गुबार फैल गया है। बताया जा रहा है कि, यह हादसा बुधवार की दोपहर हुआ। जहां एक युवक किराए पर कमरे में रहता था। उसी कमरे में गैस लीक होने से आग लग गई और तेज विस्फोट हो गया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना जोरदार था कि, कमरे की एक पूरी दीवार करीब 50 फीट दूर जाकर गिरी।

Alwar News

पुलिस ने बताया कि, मृतक की पहचान 21 साल के खुशविंदर पुत्र गोपाल के तौर पर हुई है। पता चला है कि उसके कमरे में विस्फोट उस समय हुआ, जब वो सो रहा था। आग से वह 70% तक झुलस गया था। वहीं, विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की दीवार का एक हिस्सा दूर जा गिरा। उसकी अन्य दीवार भी ढह गईं। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी घरों से बाहर आ गए थे। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि, पुलिस यह कह रही है कि, कमरे अंदर रखा गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित है। यानी सिलेंडर नहीं फटा, बल्कि गैस कमरे में एकत्रित होने से विस्फोट हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+