Alwar: कौन थे BJP नेता यासीन खान, जिनकी बीच सड़क पर हथौड़े के वार से कर दी हत्या
Who was BJP leader Yasin Khan: राजस्थान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भाजपा नेता यासीन खान का दिनदहाड़े मर्डर कर दिया गया। उन पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी व हथौड़े से वार किया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में यासीन ने उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
यासीन खान ने 2 बार विधानसभा चुनाव लड़ा
बता दें कि यासीन पहले पहलवानी किया करते थे। फिर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने लगे और राजनीति में भी सक्रिय हो गए। दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। पहले राष्ट्रय परिवर्तन दल की टिकट पर लक्ष्मणगढ़ और फिर लोक जन शक्ति पार्टी की टिकट रामगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा।

भाजपा में बालकनाथ के करीबी रहे
दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद यासीन खान ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। भाजपा में रहते हुए यासीन खान ने विधानसभा चुनाव में बाबा बालकनाथ के समर्थन में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार किया था। लोकसभा चुनाव 2024 में अलवर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे थे।
यासीन खान की हत्या कैसे हुई?
11 जुलाई 2024 को यासीन खान हत्याकांड ने पूरे अलवर को दहशत में ला दिया। यासीन खान गुरुवार शाम सात-आठ बजे कार में सवार होकर जयपुर से अलवर जा रहे थे। उनके साथ साथी एडवोकेट जितेंद्र व एक अन्य भी था। रास्ते में नारायणपुर थाना पुलिस थाने के गांव विजयपुरा में बदमाश दो एसयूवी में सवार होकर आए।
बदमाशों ने एसयूवी आगे लगाकर कार को रोका और यासीन खान को खींचकर नीचे उतार लिया। फिर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल से उनको जयपुर रैफर किया गया।
शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इरफान, अकरम, अक्खा, दिलावर, वसीम निवासी बेलाका (अलवर) समेत आठ लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर यासीन खान की हत्या किए जाने का मामला दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications