रेलवे के सहायक अधिशासी अभियंता को डेढ़ लाख की ​घूस लेते एसीबी ने पकड़ा, ठेकेदार से ली थी रिश्वत

अलवर, 19 जुलाई। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अलवर जिले के रामगढ़ में कार्रवाई करते हुए रेलवे के सहायक अधिशासी अभियंता को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी रमेश सिंह डिप्टी चीफ इंजीनियर, ब्रिज लाइन उत्तरी मध्य रेलवे आगरा में सहायक अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत है।

ACB caught railway engineer taking a bribe of one and a half lakhs from contractor

डीएसपी महेंद्र मीणा ने बताया परिवादी ठेकेदार है, जो अंडर ब्रिज बनाने का काम करता है। उनके बिल पास कराने की एवज में एक प्रतिशत के हिसाब से डेढ़ लाख रु की रिश्वत की मांग की गई थी। एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराने के बाद डेढ़ लाख रु रिश्वत की राशि के साथ परिवादी को भेजा। इस दौरान करीब तीन से चार घण्टे तक एसीबी की टीम उसके पीछे लगी रही।

आखिर रामगढ़ कस्बे में चाय की एक दुकान पर आरोपी रमेश सिंह ने जैसे ही पैसे लेकर जेब में रखे एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। टीम आरोपी को लेकर रामगढ़ थाने पहुंची जहां बाकी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया आरोपी बहादरपुर कलां पोस्ट पूच गांव मछली शहर थाना सुजानगढ़ का निवासी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+