संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, प्रियंका गांधी भी थीं वहीं मौजूद
Priyanka Gandhi News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या के अवरस पर गुरुवार को संगम पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी नाव में सवार होकर नौका विहार कर रही थी, तभी उनके ऊपर फूलों की बारिश हुई। हालांकि, फूलों की यह बारिश अकेले प्रियंका गांधी के ऊपर नहीं हुई, बल्कि मौनी अमावस्या पर माघ मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए ऊपर हुई थी। बता दें कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश करा रही थी। इस दौरान प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई।
Recommended Video

दरअसल, प्रियंका गांधी का काफिला गुरुवार की सुबह बमरौली एयरपोर्ट से सबसे पहले आनंद भवन पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने बच्चों के साथ आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका गांधी भाव विभोर हो गईं। प्रियंका गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की स्मृतिका पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इसके साथ ही पंडित मोतीलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी नमन किया। इस दौरान प्रियंका ने स्वराज भवन ट्रस्ट के संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया।
इसके बाद प्रियंका आनंद भवन से निकलकर अरैल घाट पहुंचीं। यहां मौनी अमावस्या पर उन्होंने संगम नदी में अस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पूरी विधि विधान के साथ गंगा मइया का पूजन भी किया। संगम स्नान के बाद नौका विहार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने खुद नाव चलाई। इस दौरान प्रियंका के साथ में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और प्रमोद तिवारी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी नाव में सवार होकर नौका विहार कर रही थी, तभी उनके ऊपर फूलों की बारिश हुई।
हालांकि, फूलों की यह बारिश अकेले प्रियंका गांधी के ऊपर नहीं हुई, बल्कि मौनी अमावस्या पर माघ मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए ऊपर हुई थी। दरअसल, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश करा रही थी। इस दौरान प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई।
आस्था की डुबकी सभी के लिए मंगलमय हो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि धर्मनगरी प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा सनातन संस्कृति व आस्था को नमन है। यहां सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। पवित्र संगम में आस्था की डुबकी सभी के लिए मंगलमय हो।












Click it and Unblock the Notifications