MP-MLA कोर्ट ने दिए नितिन गडकरी व वीरेंद्र सिंह मस्‍त के खिलाफ वारंट जारी करने के आदेश

इलाहाबाद। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने वारंट जारी किया है। बता दें कि आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर ना होने पर यह कार्रवाई की गई है। कोर्ट में अगली सुनवाई पर नितिन गडकरी व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को हाजिर होने की सख्त चेतावनी भी दी गई है। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी कर रहे हैं। मुकदमे की अगली सुनवाई आठ मार्च को होगी जिसमें दोनों हो भाजपा नेताओं को उपस्थित होना है।

Warrant issued against Nitin Gadkari and Virender Singh Mast

क्या है मामला
लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर (भदोही) में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में नितिन गडकरी चुनावी जनसभा करने आए हुए थे। इसी चुनावी जनसभा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला उन पर दर्ज हुआ था। तत्कालीन फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट अजय विक्रम ने 28 अप्रैल 2014 को सुरियावां थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि अमोली गांव में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त की चुनावी सभा की अनुमति का समय पूरा होने के बाद भी भाषणबाजी जारी रही और जब चुनाव अधिकारी की ओर से चुनावी जनसभा खत्म करने को कहा गया तो आयोजकों ने प्रशासनिक अफसरों की कोई बात नहीं मानी। इसी मामले में नितिन गडकरी व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।

एक बार भी नहीं हुए कोर्ट में पेश
सांसद विधायक स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई इस मुकदमे की पत्रावली पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पुलिस द्वारा विवेचना के बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया और मुकदमे की सुनवाई भी शुरू हो गई। लेकिन किसी भी सुनवाई की तारीख पर ना तो नितिन गडकरी हाजिर हुए और ना ही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ही कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहुंचे। स्पेशल कोर्ट में केस ट्रांसफर होकर आया, सुनवाई के लिए तारीख तय हुई और दोनों नेताओं को समन जारी किया है। लेकिन बुधवार को दोनों नेता फिर से हाजिर नहीं हुए और कोर्ट में हाजिर ना हो पाने के लिए कोई माफीनामा भी नहीं दिया। स्पेशल कोर्ट ने 8 जनवरी 2015 को दाखिल आरोपपत्र के बाद से अभी तक एक बार भी अभियुक्तगण के कोर्ट में हाजिर ना होने को बड़ी लापरवाही माना और इसे गंभीरता से लेते हुए नितिन गडकरी और वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+